भोपाल, एजेंसियां। जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने मध्यप्रदेश के 28वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उनको शपथ दिलाई। जस्टिस कैत हरियाणा में कैथल जिले के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस के तौर पर उनका कार्यकाल 6 महीने का होगा।
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 17 सितंबर को उनके नाम की मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस पद के लिए सिफारिश की थी।
24 मई से खाली था चीफ जस्टिस का पद
चीफ जस्टिस का पद 24 मई 2024 से खाली था। जस्टिस रवि मलिमठ के रिटायर होने के बाद पहले जस्टिस शील नागू, फिर जस्टिस संजीव सचदेवा एक्टिंग चीफ जस्टिस रहे।
जुलाई 2024 में कॉलेजियम ने जस्टिस जीएस संधूवालिया को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की थी।
इसे भी पढ़ें








