बंगाल में जूनियर डॉक्टर फिर हड़ताल पर, कहा- हम पर हो रहे हमले [Junior doctors again on strike in Bengal, said- we are being attacked]

1 Min Read

सुरक्षा की मांग पर ममता सरकार का रवैया ठीक नहीं

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को एक बार फिर हड़ताल कर दी है।

राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूरी तरह काम बंद कर दिया है। डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षा दी जाए।

डॉक्टर स्वास्थ्य सचिव को उनके पद से हटाने जैसी कई मांगों को लेकर बुधवार को कॉलेज स्क्वायर से धर्मतला तक एक मार्च भी निकालेंगे।

42 दिन हड़ताल पर रहे थे डॉक्टर:

इससे पहले जूनियर डॉक्टर 10 अगस्त से लेकर 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी पर वापस आए थे।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों की सुरक्षा में कोताही पर ममता सरकार की खिंचाई की और आदेश दिया कि सभी अस्पतालों में 15 दिन में सीसीटीवी लगाए जाएं।

9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप मर्डर के विरोध में हड़ताल कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मेडिकल काउंसिल से की अपील, संदीप घोष के पंजीकरण रद्द हो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं