जज कैश केस-अब घर के बाहर ₹500 के नोट मिले [Judge Cash Case- Now ₹500 notes found outside the house]

2 Min Read

सफाईकर्मी बोला- सफाई के दौरान ये पत्तों में पड़े मिले

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले के बाहर सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों को 500-500 रुपए के अधजले नोट मिले। सफाईकर्मियों ने बताया कि 4-5 दिन पहले भी हमें ऐसे नोट मिले थे। ये नोट सफाई के दौरान सड़क पर पत्तों में पड़े हुए थे। इससे पहले 21 मार्च को जस्टिस वर्मा के बंगले से 15 करोड़ रुपए कैश मिलने की बात सामने आई थी।

घर में आग लगी, अधजले नोट मिले:

जस्टिस वर्मा के घर में 14 मार्च को होली के दिन आग लग गई थी। फायर सर्विस की टीम जब उसे बुझाने गई तो स्टोर रूम में उन्हें बोरियों में भरे 500-500 रुपए के अधजले नोट मिले थे।

सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो सार्वजनिक कियाः

22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने वर्मा के घर से मिले कैश की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें कैश का वीडियो भी है। साथ ही तीन तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इसमें 500 रुपए के जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। तब तक जस्टिस वर्मा किसी भी तरह का ज्यूडिशियल काम नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें

जस्टिस यशवंत वर्मा विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने CJI को सौंपी रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट की जांच शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं