जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर हलोल में लगाएगी नया संयंत्र, करेगी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां : जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और सितंबर के बाद हर तीन से छह महीने में एक नया मॉडल पेश करेगी।

जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने बुधवार को साझेदारी को अंतिम रूप देने की घोषणा करते हुए कहा कि नवीन ऊर्जा खंड में चीन की एसएआईसी और भारत की जेएसडब्ल्यू ग्रुप का नया बना संयुक्त उपक्रम इस खंड में ‘मारुति’ जैसा माहौल पैदा करना चाहेगा।

एमजी मोटर इंडिया के मानद चेयरमैन राजीव छावा ने कहा, “हमने घोषणा की है कि हम गुजरात के हलोल में अपने मौजूदा संयंत्र के पास ही अपना दूसरा संयंत्र लगाने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि कंपनी की उत्पादन क्षमता सालाना एक लाख इकाई से बढ़कर लगभग तीन लाख वाहन सालाना हो जाएगी। क्षमता विस्तार और नए मॉडलों की पेशकश पर कंपनी 5,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी।

इसे भी पढ़ें

मोदी ने रंगभरी एकादशी पर काशी की जनता को बधाई दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं