JSSC CGL परीक्षा की तिथि घोषित, इस तिथि को जारी होगा एडमिट कार्ड [JSSC CGL exam date announced, admit card will be released on this date]

1 Min Read

रांची। JSSC CGL Exam Date: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।

सीजीएल परीक्षा फिर से 21 और 22 सितंबर को होगी। इसे लेकर जेएसएससी ने अधिसूचना जारी कर दी है।

यह परीक्षा पहले जनवरी में हुई थी, लेकिन उसी दौरान परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड (JSSC CGL Admit Card ) 14 या 15 सितंबर के आसपास जारी हो सकते हैं। जेएसएससी की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • जेएसएससी की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • JSSC CGL Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

इसे भी पढ़ें

JSSC: झारखंड इंटरमीडिएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं