JSCA : मुख्यमंत्री से मिली JSCA की नई टीम, क्रिकेट के विकास को लेकर हुई चर्चा [The new team of JSCA met the Chief Minister, discussions were held regarding the development of cricket]

1 Min Read

JSCA:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय रांची में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की नवगठित टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष समेत मैनेजिंग कमिटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी और उत्तम कुमार उपस्थित थे।

JSCA : भावी योजनाओं पर सीएम से चर्चा

टीम ने मुख्यमंत्री को जेएससीए चुनाव की जानकारी दी और भावी योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम क्रिकेट के क्षेत्र में राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्रिकेट सहित सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जेएससीए की यह नई टीम खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने में सफल होगी।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand minister Badal Patralekh: झारखंड के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी संग घर जाकर व्यक्त की संवेदना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं