जेपी नड्डा को चुना गया राज्यसभा में सदन का नेता [JP Nadda elected leader of the House in Rajya Sabha]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता चुन लिया गया है।

नड्डा राज्यसभा में पीयूष गोयल की जगह लेंगे। गोयल, इस बार 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला है।

उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया था। केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हट जाएंगे, जिसे उन्होंने 2020 में मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद संभाला था।

फिलहाल अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे

चर्चा है कि फिलहाल नड्डा बीजेपी के अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे। पार्टी के नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी होता है, जब 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन चुनाव पूरे हो जाएं।

इसमें करीब छह महीने का समय लग सकता है। गोयल लोकसभा 2024 के चुनाव में मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंचे हैं।

वे 5 जुलाई 2010 को राज्यसभा सांसद चुने गए थे। 14 जुलाई 2021 को उन्हें सदन का नेता घोषित किया गया था। जेपी नड्डा पहली बार 3 अप्रैल 2012 को राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बालू माफिया, लैंड व लव जिहाद को सरकार का छत्रछाया : जेपी नड्डा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं