नयी दिल्ली: टेलीविजन पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की मां ने उच्चतम न्यायालय का रुख कर उसकी हत्या के चार दोषियों को दी गई जमानत का विरोध किया है।
सौम्या की 2008 में हत्या कर दी गई थी। मामले में चार दोषी उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 12 फरवरी को रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत सिंह मलिक और अजय कुमार की सजा निलंबित कर दी तथा उन्हें उनकी दोषसिद्धि एवं सजा को चुनौती देने वाली अपीलों के लंबित रहने तक जमानत दे दी।
कपूर, शुक्ला और मलिक को 2009 के जिगिशा घोष हत्याकांड में भी दोषी करार दिया गया था और वे अब भी जेल में हैं।
सौम्या एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल में काम करती थीं। दक्षिण दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर 30 सितंबर को तड़के गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
इसे भी पढ़ें
यूडीएफ सांसद संसद में केरल के हित के लिए कभी खड़े नहीं हुए: विजयन








