संदेशखाली से गिरफ्तार पत्रकार को मिली जमानत

1 Min Read

कोलकाता : समाचार चैनल रिपब्लिक बांग्ला के रिपोर्टर संतू पान को जमानत मिल गयी है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को समाचार चैनल रिपब्लिक बांग्ला के रिपोर्टर संतू पान को जमानत दे दी।

संतू पान को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह उत्तर 24 परगना जिले के तनावग्रस्त संदेशखाली से रिपोर्टिंग कर रहे थे।

न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की एकल-न्यायाधीश पीठ ने संतू पान को जमानत देते हुए कहा कि पत्रकार को गिरफ्तार करने में पुलिस ने अति-सक्रियता दिखायी।

इसके लिए कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई। न्यायमूर्ति कौशिक चंदा ने कहा कि एफआईआर से ऐसा लगता है कि आरोप अनुचित और प्रेरित हैं।

उन्होंने कहा कि एफआईआर से यह आसानी से समझा जा सकता है कि स्थानीय महिला का वह गुप्त बयान क्या हो सकता है जिसके आधार पर पान को गिरफ्तार किया गया है।

न्यायमूर्ति कौशिक चंदा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस पत्रकारों को गिरफ्तार कर रही है जबकि हमले का मुख्य आरोपी फरार है।

इसे भी पढ़ें

सरकार ने बांग्लादेश, मॉरीशस, बहरीन, भूटान को प्याज निर्यात की दी अनुमति

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं