जॉन की ‘द डिप्लोमैट’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पा रही खास कमाल [John’s ‘The Diplomat’ is not able to do much wonders at the box office]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ बॉक्स ऑफिस पर मिलेजुले कलेक्शन के साथ चल रही है। 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन पिछले दो दिनों से इसकी कमाई में भारी गिरावट आई है। हालांकि, गिरते कलेक्शन के बावजूद फिल्म ने जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म ‘वेदा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

द डिप्लोमैट का कलेक्शन

पहले चार दिनों में ‘द डिप्लोमैट’ ने क्रमशः 4.03 करोड़, 4.68 करोड़, 4.74 करोड़ और 1.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपये रहा, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसके बावजूद, 5 दिनों में फिल्म ने कुल 16.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो ‘वेदा’ के 15.5 करोड़ रुपये से अधिक है।

जॉन अब्राहम का वर्कफ्रंट

फिल्म के डायरेक्टर शिवम नायर हैं और इसमें जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब भी मुख्य भूमिका में हैं। जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही पॉलिटिकल-ड्रामा ‘तेहरान’ में नजर आएंगे और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान 2’ का हिस्सा भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू, चेन्नई, गोवा और तमिलनाडु में होंगे शॉट्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं