Job Vacancy: 8 मई तक कर सकेंगे अप्लाई
अजमेर, एजेंसियां। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कनिष्ठ रसायनज्ञ के 13 पदों पर भर्ती के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 मई की रात तक किए जा सकेंगे।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में बाद में सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Job Vacancy: ऐसे करें आवेदनः
अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।
इसके बाद सिटिजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
लॉगिन कर सिटिजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।








