Job in Railway: 10वीं पास आइटीआइ वालों को ट्रेनिंग के साथ स्टाइपेंड भी देगा रेलवे, 900 से अधिक पदों पर आवेदन का मौका [Railways will also provide stipend along with training to 10th pass ITI holders, opportunity to apply for more than 900 posts]

1 Min Read

Job in Railway:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में नौकरी की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरसी साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत अप्रेंटिसशिप की भर्ती निकाली है। ऐसे में अप्रेंटिस ट्रेनिंग करने के इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (secr.indianrailways.gov.in) या सीधे अप्रेंटिस पोर्टल

(www.apprenticeshipindia.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 मई 2025 है। अप्रेंटिस ट्रेनिंग के साथ रेलवे स्टाइपेंड भी देगा।

Job in Railway: योग्यता

इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित अन्य जानकारी अभ्यर्थी विस्तृत रूप से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: रेलवे में 1036 पदों पर वैकेंसी, 16 फरवरी तक आवेदन का मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं