J&K- पेड़ की जड़ के नीचे आतंकियों ने बना रखा था आशियाना [J&K- Terrorists had built a shelter under the root of a tree]

1 Min Read

10 छोटे रॉकेट, 20 ग्रेनेड बरामद

श्रीनगर, एजेंसियां। सेना ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के 6 दिन पहले कुपवाड़ा, कुलगाम और पुलवामा जिले में गुरुवार,12 सितंबर को आतंकियों के 3 ठिकानों को खोज निकाला।

कुपवाड़ा से भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया। वहीं, कुलगाम, पुलवामा में सिर्फ ठिकाने का पता चला।

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों ने यह ठिकाना एक बड़े पेड़ की जड़ में गड्ढा खोदकर बनाया था।

जड़ में 5 से 6 फीट जगह मिली। यहां से AK-47 के 100 से ज्यादा कारतूस, 20 हैंड ग्रेनेड और 10 छोटे रॉकेट मिले।

इलेक्शन ऑब्जर्वेजर से मिली थी जानकारी

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। सेना को यह खुफिया जानकारी जम्मू-कश्मीर में तैनात एक इलेक्शन ऑब्जर्वेजर से मिली थी।

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने 7 महीने बाद फायरिंग की, रेंजर्स की गोलीबारी में 1 BSF जवान घायल 

Share This Article
Exit mobile version