प्रयागराज, एजेंसियां। रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुम्भ में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। महाकुम्भ में शाही स्नान वाले दिन जियो के 5जी नेटवर्क पर करीब 2 करोड़ से अधिक कॉल किये गये और 40 करोड़ बार नेट सर्फिंग की गयी।
मतलब जियो के 5 जी नेटवर्क को 40 करोड़ बार से ज्यादा डेटा कनेक्ट के अनुरोध मिले। दुनिया भर में यह पहली बार है कि एक छोटे से एरिया में इतने अधिक लोगों ने किसी नेटवर्क का इस्तेमाल किया हो।
यह आंकड़े सिर्फ जियो 5जी नेटवर्क के हैं, जियो के 4जी नेटवर्क के आंकड़े इसमें शामिल नहीं किये गये हैं। जियो का 5जी नेटवर्क एरिक्सन के उपकरणों पर चलता है।
26 फरवरी को संपन्न हुआ महाकुंभः
बताते चलें कि महाकुम्भ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुआ, जिसमें 66 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वाराणसी और अयोध्या में भी अभूतपूर्व डेटा ट्रैफिक वृद्धि देखी गयी।
भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, जियो ने इसकी खास तैयारी की थी। नेटवर्क स्लाइसिंग, 700 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में कैरियर एग्रीगेशन, वॉयस ओवर एनआर (5जी वॉयस) और एलटीई में 10 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम की तैनाती जैसे उपाय किए गए। कनेक्टिविटी के लिए पांच वार रूम बनाये गये, जिनसे लगातार नेटवर्क पर नजर रखी गयी।
करोड़ो श्रद्धालु हुए लाभान्वितः
एरिक्सन में रिलायंस जियो के कस्टमर यूनिट प्रमुख, विजय शर्मा ने कहा, “हमें महाकुम्भ के दौरान जियो की साझेदारी से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतरीन ग्राहक सेवा देने पर गर्व है।
एरिक्सन और जियो की साझेदारी इनोवेशन और शानदार योजना का उदाहरण है। जियो ट्रू 5जी स्टैंडअलोन (एसए) नेटवर्क ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन, महा कुम्भ 2025, में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग भागीदारी से करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें









