केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का डेंगू से निधन [Jhingia Oram, wife of Union Minister Jual Oram, dies of dengue]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू के कारण निधन हो गया। वह 58 वर्ष की थीं। परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झिंगिया ओराम के परिवार में उनके पति और दो बेटियां हैं। उनका शनिवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर निधन हो गया।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका भी उसी अस्पताल में उपचार हो रहा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने झिंगिया ओराम के निधन पर शोक जताया है। वह शनिवार देर रात को अस्पताल पहुंचे थे।

ओड़िशा के सीएम और मंत्री पहुंचे

मुख्यमंत्री के अलावा ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं ने देर रात को झिंगिया ओराम को श्रद्धांजलि दी।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

माझी ने कहा कि झिंगिया एक धर्मपरायण, मृदुभाषी व्यक्ति थीं, जो सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों में शामिल रहती थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झिंगिया ओराम ने जुएल के लंबे राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।’’

जुएल ने आठ मार्च 1987 को झिंगिया से विवाह किया था। झिंगिया का अंतिम संस्कार सुंदरगढ़ जिले में उनके गांव में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं