नहीं बची झारखंड की मासूम पीड़िता [Jharkhand’s innocent victim did not survive]

2 Min Read

गुजरात में बच्ची के साथ हुआ था रेप

अहमदाबाद, एजेंसियां। रेप पीड़िता झारखंड की 9 साल की मासूम को बचाया नहीं जा सका। गुजरात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुजरात के भरुच में झारखंड की 9 साल की बच्ची के दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता के पिता एक प्रवासी श्रमिक हैं और वह भरुच में काम करते हैं।

पीड़िता को 10 दिन पहले वड़ोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी सर्जरी भी हुई थी। लेकिन दुष्कर्म के कारण उसके पेट और मुंह में गंभीर चोटें आई थी और वह बच नहीं पाई।

पलामू का रहनेवाला है आरोपीः

वहीं आरोपी विजय कुमार भी झारखंड के डालटनगंज के विश्रामपुर थाना के लालगढ़ गांव का रहनेवाला है और पीड़िता के पिता के साथ एक कारखाना में काम करता था। जानकारी हो कि इस मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, एडीजी सुमन गुप्ता और आइएएस किरण पासी को गुजरात भेजा।

टीम ने पीड़िता के परिजन से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली थी और स्थानीय प्रशासन से बातचीत की थी। इसकी साथ ही पीड़िता के उचित इलाज के लिए व्यवस्था भी की थी। इसके बावजूद गंभीर चोटें आने के कारण पीड़िता बच नहीं पाई।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में रेप-मर्डर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं