झारखंडः शिक्षक ने स्कूल की प्रिंसिपल को मारी गोली [Jharkhand: Teacher shoots school principal]

1 Min Read

देवघर। झारखंड के देवघर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। एक पारा शिक्षक ने स्कूल की प्रिंसिपल को गोली मार दी है। गोली प्रिंसिपल के दाएं हाथ में लगी है।

घटना मोहनपुर थाना के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्रपोका की है। प्रधानाध्यापिका को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली स्कूल परिसर में ही चलाई गई है।

छात्रों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घायल प्रधानाध्यापिका की पहचान चांदनी कुमारी (42) के रूप में हुई है।

क्यों दिया घटना को अंजामः

चांदनी कुमारी ने बताया है कि शिक्षक शैलेश यादव मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे। प्रधानाध्यापिका ने पैसे देने से मना कर दिया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुस कर उन्हें गोली मार दी।

प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव स्कूल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी नियत से उन्होंने मुझ पर गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली हाथ में लगी। वह इस घटना से गोली चलने के बाद पारा शिक्षक फरार हो गया है।

इसे भी पढ़ें

देवघर में गैस पाइप फटने से लगी आग, तीन झुलसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं