CBSE pattern schools Jharkhand
रांची। झारखंड विधानसभा में पेश बजट 2026-27 में राज्य सरकार ने 100 नए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) खोलने की घोषणा की है। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तर्ज पर पढ़ाई शुरू होगी। इस प्रस्ताव को पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति मिल चुकी है। सरकार को उम्मीद है कि चयनित स्कूलों को छह माह के भीतर सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त हो जाएगी।
निरीक्षण के बाद होगी आगे की कार्रवाई
प्रस्तावित स्कूलों का संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और रिपोर्ट झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
छात्राओं के लिए विशेष प्रावधान
सरकार ने 12 लाख छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है, जिससे बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का दावा है कि इन उत्कृष्ट विद्यालयों के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार किया जाएगा







