JEE Mains 2024 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स 2024 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने अप्रैल में प्रवेश परीक्षा के लिए सत्र 2 का सफलतापूर्वक आयोजन किया है।

सत्र पूरा होने के साथ, एनटीए अब जेईई मेन सत्र 2 की उत्तर कुंजी jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगा।

जानकारी के मुताबिक, जेईई मेन्स आंसर की जल्द जारी होने की संभावना है। आंसर की जेईई मेन्स सत्र 2 प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पुस्तिकाओं के साथ jeemain.nta.ac.in वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

JEE Main का ऐसे करें चेक रिजल्ट

जेईई मेन सत्र 2024 के परिणाम की जांच करने के लिए, सभी उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं।

2. जेईई मेन 2024 रिजल्ट के लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।

4. आपको अपना जेईई मेन आवेदन नंबर, जन्म तिथि और एक सुरक्षा पिन जैसे विवरण दर्ज करें।

5. जरूरी जानकारी देने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें, फिर आपका जेईई मेन 2024 सत्र 2 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

6. फिर उसे भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।

7. अपने स्कोर की समीक्षा करते समय, क्वालीफाइंग कट-ऑफ अंक और अपनी रैंक की जांच करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें

बंधन बैंककर्मी से सुपौल में 9.95 लाख रुपए की लूट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं