सरकार गठन से पहले JDU ने दिखाये तेवर, BJP को दी ये सलाह [JDU shows its attitude before government formation, gives this advice to BJP]

2 Min Read

अग्निवीर और UCC को लेकर त्यागी ने कह दी बड़ी बात..

पटना, एजेंसियां। JDU के महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने BJP को सलाह देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को सेना भर्ती में अग्निवीर योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए।

साथ ही कहा, इस मामले में सरकार में शामिल सभी घटक दलों की सहमति कैसे हो, इस पर विचार किया जाना चाहिये।

कहा इस मसले पर जदयू का स्टैंड जो पहले था वो आज भी है। कहा UCC पर भी हमारा नजरिया बदला नहीं है। हम पहले के स्टैंड पर कायम हैं।

UCC को लेकर नीतीश कुमार ने विधि आयोग को लिखा था पत्र

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि हमने तब भी कहा था कि इस मामले पर सभी स्टेट होल्डर को साथ लेकर उनके विचारों को समझने की जरूरत है।

UCC पर नीतीश कुमार ने विधि आयोग के अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि हम इसके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसमें व्यापक विचार विमर्श की आवश्यकता है।

अग्निवीर योजना को लेकर विरोध

इसी तरह अग्निवीर योजना की बाबत त्यागी ने कहा कि इसे लेकर बहुत विरोध हुआ था और चुनाव में भी उसका असर देखने को मिला है।

इस पर दोबारा से विचार करने की जरूरत है। अग्निवीर योजना को नए तरीके से समीक्षा की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें

JDU नेता केसी त्यागी का दावा-NDA के साथ रहेंगे नीतीश कुमार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं