पटना : जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया।
जेडीयू सूत्रों ने बताया कि महेश्वर हजारी को जल्द ही नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जायेगा। इसके कारण ही उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।
महेश्वर हजारी पहले भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भवन निर्माण मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है।
फिलहाल सरकार में सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं। जेडीयू सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम तय नहीं होने के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जा रहा है।
लेकिन इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। नये मंत्रिमंडल में महेश्वर हजारी दलित तबके का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में निधि की कमी नहीं, दक्षेस देशों में खोलेंगे कैम्पस: अध्यक्ष के के अग्रवाल









