जयश्री दास वर्मा फिक्की महिला संगठन की अध्यक्ष बनीं

1 Min Read

नयी दिल्ली: जयश्री दास वर्मा ने उद्योग मंडल फिक्की महिला संगठन (एफएलओ) के 41वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।

एफएलओ दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे पुराना महिला केंद्रित कारोबारी संगठन है। वर्मा को इजराइल ने पूर्वोत्तर भारत के लिए अपना मानद वाणिज्यदूत नियुक्त किया है।

वह मानव संसाधान फर्म काप्रो मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक भी हैं। उन्होंने कहा, ”मैं फिक्की एफएलओ का 41वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।

वर्ष 2024-25 के लिए ‘सामूहिक नजरिया, सहयोगात्मक कार्रवाई’ के तहत हम एक मजबूत, समावेशी समुदाय बनाने के लिए प्रयास करेंगे।”

इसे भी पढ़ें

आयकर विभाग ने 1823 करोड़ रुपये के नए नोटिस दिए, भाजपा ने शुरू किया ‘कर आतंकवाद’: कांग्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं