बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद धरा गया

3 Min Read

लखनऊ। बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी औऱ कातिल का भाई जावेद बरेली में पकड़ा गया है।

लोगों ने उसे एक ऑटो में देखा और पहचान लिया। पहचान होते ही लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

लेकिन जावेद ने लोगों से कहा कि वो खुद पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता है। वो परेशान हो गया है।

उसने कहा कि हादसे के समय वो घटना स्थल पर मौजूद था और जमा होती भीड़ से घबराकर दिल्ली भाग गया था।

सरेंडर करने के लिए ही वो दिल्ली से बरेली आया है। पुलिस ने जावेद का गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ हो रही है।

जावेद ने पुलिस को बताया है कि हादसे के समय वो अपने भाई साजिद के साथ था। लेकिन उसे मालूम नहीं है कि साजिद ने ऐसा क्यों किया।

दोनों बच्चों के परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध थे। उसने पुलिस को बताया कि वो निर्दोष है। वो खुद नहीं समझ पा रहा है कि साजिद ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की।

कहा कि हादसे के बाद से कई लोग उसे यही जानने के लिए फोन करते रहे। अंत में उसने परेशान होकर अपना फोन ऑफ कर लिया।

पुलिस को उसने ये भी बताया कि वो किसी तरह के विवाद में नहीं फंसना चाहता। वो साजिद का छोटा भाई है, लेकिन पूरे घटनाक्रम में उसकी कोई गलती नहीं है।

वहीं, दोनों बच्चों अहान औऱ आयुष की मां संगीता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा था कि जावेद का एनकाउंटर न किया जाये।

या उसकी जान को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाये। क्योंकि वही एक आदमी है, जो ये बता सकता है कि उसके दोनों बेटों की हत्या साजिद ने क्यों की।

बता दें कि मंगलवार की देर शाम सिविल लाइंस थाना इलाके में साजिद नाम के शख्स ने दो बच्चों आयुष और अहान की हत्या चाकू से कर दी थी।

दोनों बच्चे उसकी दुकान के सामने रहने वाले विनोद सिंह के थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे उस वक्त छत पर खेल रहे थे।

दोनों बच्चों की आयु 12 और 6 साल के बीच थी। घटना से कुछ देर पहले साजिद ने बच्चों की मां से 5000 रूपये बतौर कर्ज भी लिये।

साथ ही कहा कि वो छत पर जाना चाहता है क्योंकि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। छत पर उसकी नजर दोनों बच्चों पर पड़ी औऱ उसने उनकी हत्या कर दी।

बताते चलें कि साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

दिनदहाड़े 20 लाख की बैंक डकैती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं