जन सुराज की लड़ाई सीधे NDA से है, 40 मुस्लिम उम्मीदवारों बिहार में उतारेंगे- प्रशांत किशोर [Jan Suraj’s fight is directly with NDA, will field 40 Muslim candidates in Bihar – Prashant Kishore]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा है कि RJD को जो करना है करे, जन सुराज की लड़ाई सीधे NDA से है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 40 मुस्लिम उम्मीदवारों को बिहार में चुनाव मैदान में उतारेगी।

बिहार के हजारों गांवों और छोटे शहरों में दो साल से अधिक समय तक पदयात्रा करने के बाद, हमने औपचारिक रूप से पार्टी गठन की प्रक्रिया शुरू की है।

ये एक बेहतर विकल्प देने का प्रयास है। कहा कि ये दशकों के दुख को खत्म करेगा और बिहार के बच्चों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगा।

प्रशांत ने कहा कि 2 अक्टूबर को पार्टी को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जायेगा। आठ पदाधिकारियों के सम्मेलन के साथ पार्टी गठन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

अगले दो महीनों में 1.5 लाख जन सुराज पदाधिकारी और जन सुराज के लाखों सहभागी “संस्थापक सदस्य” पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

पार्टी के संविधान का मसौदा तैयार करेंगे और उसे अंतिम रूप देंगे। अंत में पार्टी के नेता का चुनाव करेंगे।

जनता के समर्थन से बन रही पार्टी

प्रशांत ने कहा, “जैसा कि वादा किया गया था, मैं पार्टी में कोई पद नहीं मांगूंगा और अगले कई महीनों तक जमीनी स्तर पर अपनी पहुंच जारी रखूंगा।

कहा कि पार्टी की स्वरूप एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में लोगों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर तय किया गया है। इसे सही मायनों में जन समर्थन की पार्टी कहा जाना चाहिये।

इसे भी पढ़ें

बिहार तो पहले स्विट्जरलैंड था, अब गटर बन गया, प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं