जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में एक-दूसरे पर फायरिंग करने से दो पुलिसकर्मियों की मौत [Jammu and Kashmir: Two policemen killed after firing at each other in Udhampur]

2 Min Read

उधमपुर,एजेंसियां: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कथित तौर पर आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना रहमबल इलाके में हुआ।
जानकारी के अनुसार उधमपुर के एसएसपी आमोद नागपुरे का कहना है कि “घटना सुबह 6:30 बजे तके आसपास हुई।

जब वो सोपोर से तलवारा स्थित प्रशिक्षण केंद्र की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में AK-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोपोर के दो पुलिसकर्मी विभागीय वाहन में यात्रा कर रहे थे और रियासी के तलवाड़ा स्थित सब्सिडियरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) जा रहे थे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ और एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। फिलहाल मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान की जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस विभाग गंभीरता के साथ घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच कर रहा है।

SIA के विशेषज्ञ जांच में जुटे

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह आपसी विवाद और आत्महत्या का मामला है। दोनों पुलिसकर्मियों को गोली लगने से गंभीर चोटें आई थीं।

उन्होंने राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) के विशेषज्ञों सहित फोरेंसिक टीमें घटना के सटीक क्रम का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें

उधमपुर में आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में 1 गार्ड घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं