जम्मू-कश्मीर: तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत [Jammu and Kashmir: Terrorist attack on bus full of pilgrims, 10 pilgrims killed]

1 Min Read

शिवखोड़ी से कटरा जा रही थी बस

श्रीनगर, एजेंसियां। रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद बस खाई में जा गिरी।

इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और 33 लोग घायल हुए हैं। बस शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी तभी आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे।

खाई में गिरने के बाद भी बस पर गोलियां बरसाते रहे आतंकी

बताया जाता है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। खाई में बस के गिरने के बाद भी आतंकी गोलियां बरसाते रहे।

बचाव अभियान जारी

फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंच गई हैं।

आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

8 दिन में रिकार्ड 1.20 लाख तीर्थयात्री पहुंचे बद्रीनाथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं