जयशंकर बोले- भारत और चीन के रिश्तों में मामूली सुधार [Jaishankar said – slight improvement in relations between India and China]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा विवाद पर संसद को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और चीन बातचीत और कूटनीति के जरिए सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट हो चुका है। हालांकि, LAC पर अभी भी कई इलाकों में विवाद है।

भारत का मकसद ऐसा समाधान निकालना है, जो दोनों देशों को मंजूर हो।
विदेश मंत्री ने बताया कि भारत और चीन के बीच रिश्ते बेहतर करने के लिए दोनों देशों के बीच 38 बैठकें हुई हैं। तब जाकर 21 अक्टूबर 2024 को पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों पर समझौता हुआ।

इसे भी पढ़ें

संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा कही गई 10 बड़ी बातें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं