जयशंकर बोले- अलग फिलिस्तीन देश बनने पर हमारा समर्थन [Jaishankar said – Our support for the creation of a separate Palestine country]

1 Min Read

इजराइल हमारी मुसीबत में साथ खड़ा रहा

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने अलग फिलिस्तीनी देश बनने का समर्थन किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष खत्म करने के लिए भारत अपने टू स्टेट सॉल्यूशन यानी अलग फिलिस्तीन देश बनाए जाने के फैसले पर कायम है।

हालांकि, विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि इजराइली बंधकों के मुद्दों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। साथ ही जयशंकर ने कहा- इजराइल उस वक्त भी हमारे साथ खड़ा रहा, जब हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में थी। इसलिए जब भी हम कोई फैसला लेंगे तो अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा का हित भी देखेंगे।

इसे भी पढ़ें

जयशंकर बोले- भारत और चीन के रिश्तों में मामूली सुधार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं