जेल में बंद सांसद अमृतपाल के माता-पिता हाउस अरेस्ट, धरने में जाने वाले थे [Jailed MP Amritpal’s parents are under house arrest, they were about to go for a protest]

2 Min Read

3 दिन पहले पार्टी बनाने का ऐलान किया था

अमृतसर, एजेंसियां। पंजाब में खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के माता-पिता को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके अलावा फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, संगरूर से पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को उनके घरों में नजरबंद किया गया है।

तीनों मंगलवार को सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर मोहाली में चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे के धरने में शामिल होने वाले थे। 3 दिन पहले अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने अपनी आवाज उठाने के लिए माघी मेले में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।

पूरे गांव में फोर्स तैनातः तरनेम सिंह

तरसेम सिंह ने कहा- कौमी इंसाफ मोर्चा का दूसरा साल है, वहां पर बहुत बड़ा समागम हो रहा है। हमें उसमें शामिल होना था, लेकिन कल रात से ही पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। गांव की घेराबंदी की जा रही है, गांव में भी आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

भगवंत मान सरकार लोगों को अपना गुस्सा जाहिर करने का अधिकार न देकर लोकतंत्र को खत्म कर रही है। ये बहुत ही शर्मनाक बात है। जब भी लोग किसी मुद्दे पर बात करने के लिए एक साथ आते हैं, तो उन्हें रोकना नहीं चाहिए।

तरसेम सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मोर्चे पर पहुंचकर उनका समर्थन करें तथा जेल में बंद हमारे सिखों के अधिकारों की रक्षा करें।

इसे भी पढ़ें

इंजीनियर राशिद और अमृतपाल ने सांसद की शपथ ली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं