जेल बनी केजरीवाल के लिए यातना गृह, की जा रही है निगरानी: संजय सिंह

1 Min Read

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक बड़ा आरोप लगाया। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा है कि जेल में बंद केजरीवाल के सीसीटीवी फुटेज का लिंक मंगाकर देखा जा रहा है।

केजरीवाल के विरोध में षड्यंत्र चल रहा है। तिहाड़ जेल में केजरीवाल के साथ कोई भी अनहोनी की घटना कभी भी हो सकती है।

संजय सिंह ने इसके लिए सीधे-सीधे पीएमओ और उपराज्यपाल पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तिहाड़ जेल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक यातना गृह बन गई है।

24 घंटे अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल की निगरानी में रखा जा रहा है। 24 घंटे सीसीटीवी का लिंक मंगा कर देखा जाता है कि अरविंद केजरीवाल क्या कर रहे हैं।

आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर इतनी निगरानी क्यों रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

देश में ‘शरिया कानून’ लागू करना चाहती है कांग्रेस : योगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं