जय जलाराम स्कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल गिरफ्तार [Jai Jalram School Chairman Dixit Patel arrested]

1 Min Read

अहमदाबाद, एजेंसियां। CBI ने बीते 30 जून को गुजरात के गोधरा से NEET पेपर लीक मामले में जय जलाराम स्कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल को गिरफ्तार किया है। एजेंसी पटेल की रिमांड की अनुमति लेने के लिए उनको अहमदाबाद ले जाएगी।

ये NEET पेपर लीक मामले में एजेंसी की छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले CBI पेपर लीक मामले में बिहार से 2 और झारखंड से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब तक कुल 33 गिरफ्तारियां

देश के 5 राज्यों से अब तक कुल 33 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

गुजरात से गिरफ्तार 4 आरोपी 2 जुलाई तक CBI रिमांड पर रहेंगे

पेपर लीक मामले में गुजरात के गोधरा से गिरफ्तार हुए 4 आरोपी CBI रिमांड में रहेंगे। पिछले महीने गुजरात पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

CBI ने सेशन कोर्ट से इनमें से 4 की कस्टडी मांगी थी। कोर्ट के आदेश के बाद अब जय जलाराम स्कूल के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, तुषार भट्ट, विभोर आनंद और आरिफ अरोड़ा 2 जुलाई तक CBI रिमांड में रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीक-ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल समेत 3 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं