जगन की मां बोलीं- बेटी के साथ नाइंसाफी हुई, मेरे लिए सभी बच्चे बराबर [Jagan’s mother said- injustice was done to my daughter, for me all children are equal]

1 Min Read

पूर्व CM-बहन के बीच शेयर, 20 एकड़ जमीन पर विवाद

अमरावती, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी और उनकी बहन वाईएस शर्मिला के बीच करोड़ों की विरासत को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच उनकी मां विजयम्मा ने अपनी बेटी के समर्थन में एक ओपन लेटर लिखा।

जगन की मां लिखती हैं कि उनके लिए सभी बच्चे बराबर हैं, लेकिन बेटी के साथ नाइंसाफी हो रही है। जगन को याद रखना चाहिए कि उन्हें राजनीति में सफल बनाने वाली उनकी बहन शर्मिला ही हैं।

दरअसल भाई-बहन के बीच कंपनियों के शेयर और बेंगलुरु के पास स्थित येलहंका में 20 एकड़ जमीन को लेकर खींचतान जारी है। इनकी कीमत करोड़ों में मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश में 2 से ज्यादा बच्चेवालों को ही चुनाव लड़ने का मौका 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं