Jagannath Rath Yatra: पुरी भगदड़-एग्जिट गेट बंद कर VIP एंट्री हो रही थी एंट्री, प्रत्यक्षदर्शी बोले- ट्रक घुसने से भगदड़ मची [Complete stampede- VIP entry was being done by closing the exit gate, eyewitnesses said- stampede happened when the truck entered]

1 Min Read

Jagannath Rath Yatra:

पुरी, एजेंसियां। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के समय मौजूद लोगों ने बताया- एक ही रास्ते से एंट्री और एग्जिट था। एग्जिट गेट बंद कर दिया गया था। वहीं से VIP एंट्री करवाई जा रही थी। आम भक्तों के लिए कोई अलग रास्ता नहीं था। पुलिस भीड़ को संभाल नहीं पाई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। एंबुलेंस एक किमी दूर थी। घायलों को लोग हाथों पर उठा ले गए।

Jagannath Rath Yatra:भगदड़ में 3 मौतें, 50 घायल:

पुरी में रविवार सुबह 4:20 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मच गई। इसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल हुए। हादसा जगन्नाथ मंदिर से करीब 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के सामने हुआ। यहां भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी।

इसे भी पढ़ें

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के बाद भगदड़, 3 मौतें, 50 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं