जैक ने बढ़ाई जेटेट आवेदन की तिथि, अब 26 अगस्त तक भरे जायेंगे फार्म [JACK extended JETT application date, now forms will be filled till 26th August]

3 Min Read

रांची। झारखंड एकेडेमिक काउंसिल ने जेटेट के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब इसके लिए 26 अगस्त तक आवेदन किये जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि जेटेट का आवेदन करने में छात्रों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी खबर आ रही थी कि तकनीकी खामी की वजह से छात्र जेटेट का ऑनलाइन आवेदन नहीं भर पा रहे हैं।

22 अगस्त आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। लेकिन अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जैक ने आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ाकर 26 अगस्त कर दी है।

दो दिन से खराब है जैक पोर्टल

दरअसल दो दिन से जैक पोर्टल में आई तकनीकी खराबी की वजह से पिछले दो दिनों से ना तो रजिस्ट्रेशन हो रहा है और ना ही आवेदन सबमिट हो रहा है।

ऐसे में छात्र परेशान हो रहे थे कि अंतिम तारीख आने वाली है और अब तक उनका फॉर्म जमा नहीं हो पाया है। इसी तो ध्यान में रखकर आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है।

आज शाम तक बढ़ जायेगी सर्वर की क्षमता

जैक के पोर्टल में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में जैक की टीम लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम तक सर्वर की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिसके बाद तकनीकी खामी दुरुस्त हो जाएगी।

जैक अध्यक्ष अनिल महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि अब 26 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे।

जैक ने यह फैसला सर्वर में आई खामी की वजह से लिया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त तक थी।

8 साल बाद होने जा रही जेटेट परीक्षा

जैक के द्वारा करीब 8 वर्षों के बाद राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके लिए 23 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, जिसमें अब तक करीब 3.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार पहली से पांचवी और छठी से आठवीं की अलग-अलग शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कर्मचारी हड़ताल पर, 30 सर्टिफिकेट लंबित, छात्र परेशान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं