आइटीबीपी के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांव की सुंदरता निखरी

2 Min Read

छत्तीसगढ़ : स्वच्छ भारत-सुंदर भारत के साथ स्वच्छ छत्तीसगढ़-सुंदर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने मड़वा भाटा गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गांव का कूड़ा-कचरा साफ करने के साथ उसे प्लास्टिक मुक्त भी बनाया गया। इस साफ-सफाई से गांव की सुंदरता निखर उठी।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की चालीसवीं वाहिनी बुढान भाट कैंप ब समवाय सामरिक आधार मुख्यालय ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम सेनानी अनन्त नारायण दत्ता के निर्देशानुसार तथा वाहिनी द्वितीय कमान तरुण कुमार बंजारी के कुशल मार्गदर्शन में अन्य जगहों पर भी वृहद रूप से हिमवीर जवानों  की ओर से जनजागरण करके चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सहायक सेनानी केशव चन्द्र महतो और जवानों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्वच्छता का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि आज भारत चंद्रयान 3 की सफलता से चंद्रमा पर पहुंच गया है इसलिए हम सब की नैतिक दायित्व और बढ़ गया है कि हम भारतीय अंतरिक्ष की ऊंचाई के साथ साथ धरती की साफ-सफाई पर भी अपने भारतीय वैज्ञानिक की भांति दुनिया में एक नया आदर्श स्थापित करें  तथा गर्व करें कि भारत महान था , महान है और हमेशा महान रहेगा।

इस साफ़-सफाई अभियान में शामिल गांव सरपंच रमेश चंद्र ने ग्रामीणों और जवानों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं