आईटीबीपी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों के नागरिकों के साथ ‘रक्षाबंधन’ मनाया

1 Min Read

नयी दिल्ली : भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने केंद्र सरकार के ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (वीवीपी) के तहत सीमावर्ती गांव के लोगों से जुड़ने के लिए विशाल पैमाने पर ‘रक्षाबंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों ने बुधवार और बृहस्पतिवार को त्योहार मनाने के लिए लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अग्रिम इलाकों में तैनात जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं