आईटीबीपी के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को सीआरपीएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

1 Min Read

नयी दिल्ली : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) अनीश दयाल सिंह को 30 नवंबर को मौजूदा एस. एल. थाओसेन की सेवानिवृत्ति के बाद सीआरपीएफ का ‘‘अतिरिक्त प्रभार’’ दिया गया है।

एक आधिकारिक आदेश में बुधवार को यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मणिपुर कैडर के 1988-बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह, ‘‘पद पर नियमित नियुक्ति तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) डीजी का प्रभार संभालेंगे।’  

मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईपीएस थाओसेन को पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) डीजी के रूप में नियुक्त किया गया था। उसी समय एडी सिंह को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

सीआरपीएफ लगभग 3.25 लाख कर्मियों के साथ देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) है। सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान चलाने सहित देश के आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न कर्तव्यों को निभाने के लिए तैनात किया गया है।

Share This Article
Exit mobile version