स्कूल के प्रिंसिपल ने ही मासूम आयुष को डाला था गटर में

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। पटना के टिनी टॉट एकेडमी स्कूल में 4 साल के आयुष की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

बेटा स्कूल संचालक है। पुलिस की पूछताछ में प्रिंसिपल वीणा झा उर्फ पुतुल झा ने बताया कि स्कूल में खेलते वक्त आयुष स्लाइडर से गिर गया था। वो बेहोश हो गया था, उसके सिर में चोट लगी थी।

उन्होंने कहा कि खून ज्यादा बह रहा था। हम डर गए थे। मैंने अपने बेटे धनराज झा को बताया।

हम दोनों ने मिलकर पहले खून के धब्बे हटाए फिर आयुष को गटर में फेंक दिया। हमें लगा किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। हम बच जाएंगे।

गुरुवार देर रात करीब 3 बजे आयुष का शव मिला था। क्लास रूम के अंदर ही गटर में उसकी डेड बॉडी तैर रही थी।

वो इसी स्कूल में और इसी क्लास रूम में नर्सरी में पढ़ता था। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बताती है कि उसने चीनी-भात खिलाकर उसे स्कूल भेजा था।

गुरुवार सुबह 7 बजे स्कूल जाते वक्त कहने लगा, मां तुम आज मत जाओ। दादी को बैग दे दो। आज वो मुझे छोड़ेगी। दादा-दादी उसे बस तक छोड़ने गए थे।

इसे भी पढ़ें

छुट्टी के बावजूद खुला शेयर बाजार, डिजास्टर रिकवरी साइट की हो रही टेस्टिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं