मध्य प्रदेश में 51 ठिकानों पर आइटी की रेड [IT raids on 51 locations in Madhya Pradesh]

1 Min Read

भोपाल के जंगल में कार में 52 किलो सोना, ₹11 करोड़ कैश की जांच जारी

भोपाल, एजेंसियां। भोपाल के मेंडोरी के जंगल से गुरुवार देर रात 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को ये कैश और सोना कार में रखा मिला। सोने की कीमत करीब ₹40.47 करोड़ है। सोना और कैश किसका है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। आयकर की टीम मामले की जांच कर रही है।

भोपाल और इंदौर में 51 ठिकानों पर रेडः

IT मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर रेड हुई थी। दो दिनों में भोपाल और इंदौर में 51 ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

कार मालिक से पूछताछ हुई:

कार चेतन गौर नाम के शख्स की है, वह RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा का दोस्त है। सौरभ के घर पर लोकायुक्त ने 19 दिसंबर को रेड डाली थी, इस दौरान ₹2.85 करोड़ मिले थे। हालांकि चेतन का कहना है कि जंगल में मिला सोना और पैसा किसका है, उसे इसकी जानकारी नहीं है

इसे भी पढ़ें

MP-UP समेत 7 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, आगरा में जीरो विजिबिलिटी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं