‘बीजेपी पर ₹4600 करोड़ का जुर्माना है, उसका क्या?’, आयकर विभाग के रिकवरी नोटिस पर भड़की कांग्रेस

1 Min Read

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस भेजा है। इस पर कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमने भाजपा के सभी उल्लंघनों का विश्लेषण उन्हीं मापदंडों का उपयोग करके किया है, जिनका उपयोग उन्होंने हमारे उल्लंघनों का विश्लेषण करने के लिए किया था।

भाजपा पर 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना है। आयकर विभाग को इस रकम के भुगतान के लिए भी मांग उठानी चाहिए।

कांग्रेस को जो नोटिस आए हैं, उनमें 1993-94 तक, सीताराम केसरी के समय से नोटिस मिले हैं।

हमसे सीताराम केसरी के समय से 53 करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की गई है। कुल मिलाकर IT विभाग ने कांग्रेस से 1823 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

सरकारी ऑनलाइन मंच जीईएम पर चालू वित्त वर्ष में अभी तक खरीद चार लाख करोड़ रुपये के पार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं