‘क्या आज ईवीएम घोटाला खत्म हो गया है?’, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तंज [ ‘Is the EVM scam over today?’, Deputy CM Eknath Shinde taunts the opposition ]

2 Min Read

महाराष्ट्र, एजेंसियां। शिंदे ने कहा कि ‘विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए स्पष्ट बहुमत का स्वागत करना चाहिए। हमारी महायुति सरकार ने ढाई साल में इतना काम किया है, इतनी योजनाएं लागू कीं, उसी का नतीजा है, जो ये नतीजे आए।

महाराष्ट्र में विपक्ष को अभी तक अपनी हार पर विश्वास नहीं हो रहा है और वे लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं।

अब राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधा है और कहा कि जब लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी ने 31 सीटें जीतीं, तब ईवीएम सही थी?

शिंदे ने ये भी कहा कि पिछली महायुति सरकार द्वारा शुरू की गईं योजनाओं की वजह से उन्हें जीत मिली।

शिंदे ने लोकसभा चुनाव का दिया उदाहरण

शिंदे ने कहा कि ‘विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए स्पष्ट बहुमत का स्वागत करना चाहिए। हमारी महायुति सरकार ने ढाई साल में इतना काम किया है, इतनी योजनाएं लागू कीं, उसी का नतीजा है, जो ये नतीजे आए।

झारखंड में चुनाव हुए, और वायनाड में भी। जहां भी वो (विपक्ष) जीतते हैं, वहां ईवीएम अच्छी होती है। ये पिछले कई वर्षों से चल रहा है।

लोकसभा में महायुति को 43.55% वोट मिले और महा विकास अघाड़ी को 43.71% वोट मिले। बस कुछ अंकों का अंतर है लेकिन हमें 17 सीटें मिलीं और उन्हें 31 सीटें मिलीं।

तब उन्होंने ईवीएम घोटाले का मुद्दा नहीं उठाया? कल उन्होंने ईवीएम घोटाले का हवाला देकर शपथ नहीं ली थी, लेकिन आज उन्होंने शपथ ले ली, तो क्या आज से ईवीएम घोटाला खत्म हो गया?’

इसे भी पढ़ें

चुनावी बॉण्ड योजना स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला : जयराम रमेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं