क्या सलमान खान की ‘सिकंदर’ किसी साउथ फिल्म की रीमेक है? [Is Salman Khan’s ‘Sikander’ a remake of any South film?]

2 Min Read

मुंबई एजेंसियां। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर‘ का पहला रिव्यू सामने आया है , जबकि फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज होना है। यह फिल्म ईद 2025 (30 मार्च) को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। टीजर देखने के बाद फैंस के बीच यह चर्चा थी कि क्या ‘सिकंदर’ किसी साउथ फिल्म की रीमेक है? अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है।

फर्स्ट रिव्यू

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऑलवेज बॉलीवुड नामक पोर्टल ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया, जिसमें इसे “धमाकेदार, इंटेंस और पूरी तरह से थ्रिलिंग” बताया गया है। सबसे अहम बात यह है कि यह 100% ओरिजिनल फिल्म है और किसी भी साउथ मूवी की रीमेक नहीं है। रिव्यू में यह भी कहा गया कि सलमान खान का स्वैग और रश्मिका मंदाना की स्क्रीन प्रेजेंस शानदार है।

कौन है खलनायक?

फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना फीमेल लीड के रूप में होंगी। साउथ के दिग्गज अभिनेता सत्यराज विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और अंजिनी धवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘सिकंदर’ का निर्देशन एआर मुर्गदॉस ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च 2025 को रिलीज होगा और इसके बाद 30 मार्च 2025 को यह सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। सलमान खान के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि ‘सिकंदर’ पूरी तरह से एक ओरिजिनल एक्शन-थ्रिलर होगी, जो बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाली है।

इसे भी पढ़ें

सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा संदिग्ध, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं