क्या जल्द लागू होनेवाला है CAA, क्या कहा इस केंद्रीय मंत्री ने

2 Min Read

कोलकाता। क्या देश में जल्द ही CAA लागू होने जा रहा है। यदि इस केंद्रीय मंत्री की मानें, तो शायद ऐसा ही हो। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने गांरटी दी है कि देशभर में 7 दिनों के अंदर नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा।

ठाकुर ने यह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में दिया है। वहां वह एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ही नहीं देशभर में अगले 7 दिनों के अंदर CAA लागू हो जाएगा। ठाकुर बनगांव से भाजपा के सांसद हैं।

ठाकुर के दावे पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि राज्य में CAA किसी हाल में लागू नहीं होगा। तृणमूल के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा एवं केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी खबरें फैलाई जा रही हैं।

इससे पहले कोलकाता में पिछले साल दिसंबर में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि CAA को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता है। शाह ने घुसपैठ, भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा और तुष्टीकरण के मुद्दों पर ममता बनर्जी को घेरा था।

उन्होंने लोगों से ममता सरकार को बंगाल से हटाने और 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनने का आग्रह किया था। शाह के बयान पर ममता ने कहा था कि वे लोगों को विभाजित करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड की जेल में बंद इस प्रभु की दरबार में फरियादी जमीन पर बैठकर सुनाते थे फरियाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं