Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के कारण भारत में 60 से ज्यादा फ्लाइट रद्द [More than 60 flights canceled in India due to Iran-Israel war]

2 Min Read

Iran-Israel War: मिडिल-ईस्ट देशों में एयरस्पेस बंद

नई दिल्ली, एजेंसियां। ईरान-इजराइल युद्ध का असर भारत से मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ रहा है। बढ़ते तनाव और एयरस्पेस बंद होने से अब तक 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की 48 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इनमें 28 फ्लाइट दिल्ली आने और 20 दिल्ली से रवाना होने वाली थीं।
जयपुर एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इनमें मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली 3-3 उड़ानें शामिल हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से अबु धाबी और शारजाह जाने वाली 2 फ्लाइट को यूएई-कतर एयरस्पेस बंद होने से कैंसिल किया गया है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट आने वाली 5 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इनमें लंदन, अबु धाबी, दुबई, कुवैत और दोहा से आने वाली उड़ानें शामिल हैं। वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-55 भी रद्द हुई है।

Iran-Israel War: मिडिल इस्ट देशों ने बंद किया एयर स्पेसः

दरअसल, 23 जून की रात को ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों का बदला लेने के लिए कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर 6 मिसाइलें दागी। इसके बाद कतर, बहरीन, यूएई, इराक और कुवैत ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें

दमिश्क में हाल के दिनों में हुए ईरान और ईजराइल में कौन पड़ेगा भारी, किसके पास कौन से हथियार, जानें सब कुछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं