जल्द लॉन्च होगा iQOO Neo 9s Pro, मिलेंगे दमदार फीचर्स

2 Min Read

नई दिल्ली : iQOO के दमदार स्मार्टफोन एक बार फिर से बाजार में धूम मचाने के लिए आ रहे हैं।

खबरों की मानें तो iQOO Neo 9s Pro सीरीज – जिसमें iQOO Neo 9s Pro+ और Neo 9s Pro मॉडल शामिल हैं – जल्द ही बाजार में लॉन्च हो सकती हैं।

लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने Neo 9s Pro+ में मिलने वाले खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है।

आइये एक नजर डालते हैं कैसा हो सकता है Iqoo का Neo 9s Pro सीरीज

शक्तिशाली प्रोसेसर से लैस होगा स्मार्टफोन

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट के माध्यम से अपकमिंग फोन की जानकारियों का खुलासा किया है।

अपकमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक iQOO Neo 9s Pro+ 1.5K रिजॉल्यूशन (2800×1260 पिक्सेल) और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ लैस होगा।

फोटोग्राफी की दृष्टि से भी iQOO Neo 9s Pro+ संपन्न होगा। इस अपकमिंग फोन में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है और यह रैम और स्टोरेज के हिसाब से दो वेरिएंट 16GB+512GB और 16GB+1TB में उपलब्ध होगा।

टिप्स्टर ने यह भी बताया कि फोन iQOO 12 की तरह एक अलग ग्राफिक्स को-प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ काम करने वाली एक स्पेशल Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप है।

हालांकि फोन की कीमत पर अभी संदेह है और किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें

जियो का नया प्लान लेकर ढेर सारी खूबियां, नेटफ्लिक्स और अमेजन सब फ्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं