शिलांग, एजेंसियां। मेघालय सुरक्षा आयोग ने सीनियर IPS अधिकारी इदाशिशा नोंगरांग को मेघालय की पहली महिला DGP (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) नियुक्त किया। वह डॉ. लज्जा राम बिश्नोई की जगह लेंगी, जो 19 मई को रिटायर्ड हो रहे हैं।
इदाशिशा नोंगरांग अभी मेघालय में स्पेशल DG के रूप में कार्यरत हैं।
इदाशिशा नोंगरांग का बतौर DGP कार्यकाल 19 मई 2026 तक रहेगा। 2021 में इदाशिशा मेघालय की कार्यवाहक DGP के रूप में कार्यरत थीं।
उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में भी काम किया है।
इसे भी पढ़ें
सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई जारी, अब AAP को भी आरोपी बनायेगी ED








