IPO: ममता मशीनरी का IPO 19 दिसंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 230-243 रुपये प्रति शेयर [IPO: Mamta Machinery’s IPO will open on December 19, price range Rs 230-243 per share]

1 Min Read

गांधीनगर, एजेंसियां: पैकेजिंग मशीनरी निर्माता ममता मशीनरी लिमिटेड का 179 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 दिसंबर से खुलने जा रहा है। इस आईपीओ के लिए शेयरों की कीमत 230-243 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे में तय की गई है।
गुजरात स्थित इस कंपनी की शेयर बिक्री पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा पेशकश की गई 73।82 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री (ओएफएस) है। जिसका कुल मूल्य 179।38 करोड़ रुपये है (मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर)
ओएफएस के तहत शेयर बेचने वालों में महेंद्र पटेल, नयना पटेल, भगवती पटेल, ममता ग्रुप कॉरपोरेट सर्विसेज एलएलपी और ममता मैनेजमेंट सर्विसेज एलएलपी शामिल हैं।

चूंकि यह निर्गम केवल ओएफएस है। कंपनी को इससे कोई भी धनराशि प्राप्त नहीं होगी। इस निर्गम से जुटाई गई राशि पूरी तरह बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।
कंपनी का उद्देश्य शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लाभ प्राप्त करना है। मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 600 करोड़ रुपये आंका गया है।

इसे भी पढ़ें

अटल-टनल बनाने वाली एफकॉन्स इंफ्रा का ₹5,430 करोड़ का IPO

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं