एपल स्टोर पर मिलने लगी आईफोन-16 सीरीज [iPhone-16 series started available at Apple Store]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। आईफोन 16 सीरीज के फोन मिलने शुरू हो गए हैं। भारत में एपल के दिल्ली और मुंबई के दोनों ऑफिशियल स्टोर सुबह 8 बजे ही खुल गए।

आम तौर पर यह 11 बजे खुलते हैं। एपल के नए डिवाइस खरीदने के लिए दोनों स्टोर के बाहर कस्टमर्स की लंबी लाइन देखने को मिली।

इसमें आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स शामिल हैं। एपल ने 13 सितंबर को इनकी बुकिंग शुरू कर चुकी है।

लोगों में दिख रहा इस फोन का क्रेज

कस्टमर्स फोन को ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन से बुक कर सकते हैं।

आईफोन-16 सीरीज के मॉडल्स भारत में भी असेंबल हो रहे हैं। भारत में आईफोन 15 के समय से एपल के फोन असेंबल किए जा रहे हैं।

असेंबलिंग के लिए ताइवान की फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में एक प्लांट तैयार किया है।

ऐसे तय होती है इस फोन की कीमत

इसके अलग-अलग पुर्जे इंपोर्ट किए जाते हैं, जिस पर कस्टम ड्यूटी लगती है। आईफोन का डिस्प्ले सैमसंग बनाती है, जिस पर 20% इंपोर्ट ड्यूटी लगती है।

इसके अलावा सर्किट बोर्ड, ट्रांजिस्टर्स, प्रोसेसर्स सभी पर इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी लगता है।
ये सब मिलाकर फाइनल प्रोडक्ट की कीमत ज्यादा हो जाती है।

इसे भी पढ़ें

iPhone 16 के सभी मॉडल आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध, एप्पल दे रहा है जबरदस्त ऑफर

Share This Article
Exit mobile version