नयी दिल्ली: चुनाव प्रक्रिया के दौरान एजेंसियों द्वारा विमानों और हेलीकॉप्टर की औचक निगरानी और निरीक्षण स्थायी निर्देशों का हिस्सा है।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु में जांच के बाद दी।
कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया था।
इसे भी पढ़ें
दो महिला बाउंसर से छेड़छाड़, रेस्तरां मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार








