नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट में देश के लिए तीन नये रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत देश में तीन नये रेल कॉरिडोर के निर्माण की शुरुआत होगा।
इन रेल परियोजनाओं से आर्थिक विकास के नये रास्ते खुलेंगे। कहा कि इन कॉरिडोर से मालभाड़े में कमी आएगी और इसका सीधा असर बाजार और वस्तुओं की कीमत पर पड़ेगा। साथ ही यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार की बात कही गयी है।
कहा कि फिलहाल यात्रियों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उनमें और इजाफा होगा। आगे वित्त मंत्री ने कहा कि देश में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 149 हो गयी है।
बता दें कि इसी साल 2024 में आम चुनाव भी होने वाले हैं। इसे देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बजट को खासा अहम माना जा रहा है। साथ ही टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं कर उन्होंने बड़ा साहस दिखाया है।
इसके अलावा नौकरी-पेशा वाले लोग 8वें वेतन आयोग की आस लगाये बैठे थे। इसके बारे में भी सीतारमण ने कुछ नहीं कहा। इससे भी उनकी उम्मीद टूटी है।
इसे भी पढ़ें
